Advertisements

Himachal:उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

जल जीवन मिशन के तहत जिला में 1,21,917 पेयजल कुनेक्शन लगाए गए

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला जल स्वच्छता मिशन समिति (DWSM) की बैठक आयोजित हुई।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उन्होंने बताया कि जिला में जल जीवन मिशन के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर 01 लाख, 21 हजार, 917 घरों को पेयजल कुनैक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बावजूद हमें ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध परम्परागत जल स्रोतों के संरक्षण, इनकी साफ सफाई और इनके देखभाल की जरूरत है क्योंकि ये पेयजल स्रोत हमारे ग्रामीण परिवेश का प्रमुख और अभिन्न हिस्सा हैं।

बैठक में बताया गया जिला में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 237 योजनाएं स्वीकृत है जिसमें 199 योजनाएं भौतिक, 164 योजनाएं वितीय रूप से पूर्ण कर ली गई है जबकि 38 योजनाएं वर्तमान में प्रगति पर है।

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों तथा जिला के स्कूलों व आंगनवाडी केंद्रों में पेयजल की समस्या का शीघ्र निदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल मिलना चाहिए, इसके लिये जल शक्ति विभाग को निरंतर प्रयासत रहना चाहिए।

बैठक में बताया गया कि जिला में वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक जिला में उपलब्ध विभाग की पांच पेयजल टेस्टिंग लैब में कुल 8091 वाटर सेंपल टेस्ट किये गए हैं। जिसमें 3505 केमिकल टैस्ट तथा 4586 बैक्टीरियोलाॅजिकल टैस्ट किए गए है जबकि गत वित वर्ष के दौरान 6175 केमिकल टैस्ट तथा 14126 बैक्टीरियोलाॅजिकल टैस्ट किए गए।

उपायुक्त ने पेयजल की गुणवत्ता को परखने के लिए विभिन्न पेयजल योजनाओं के वाटर टेस्टिंग के कार्य को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी जल की गुणवत्ता में कमी पाई जाये वहां पर तुरंत कार्रवाई की जाये ताकि आम जन को स्वच्छ जल की ही आपूर्ति हो सके।

अधिशासी अभियंता जल शक्ति देवा नंद पुंडिर ने बैठक में मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया तथा डीडब्ल्यूएसएम के सम्बन्ध में विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिला के 1590 स्कूलों में नल कुनेक्शन द्वारा पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत जिला में जल रक्षक, एमपीडब्ल्यू, पैरा पीओ तथा पैरा फीटर के 119 अभ्यर्थियों को आईटीआई में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डा. विनोद सांगल, उप निदेशक कृषि, साहिब सिंह सहित समिति के सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-
Himachal:राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला 23 से 25 सितंबर 2026 तक सराहां में किया जाएगा आयोजित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!