Advertisements

Himachal:टायरों के इंतजार में खड़ी HRTC की 7 बसें, सराहां से नाहन तक यात्री परेशान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

टायर न होने से बस स्टेंड पर खड़ी बसें
टायर न होने से बस स्टेंड पर खड़ी बसें
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

सराहां सब-डिपो की 4 और नाहन डिपो की 3 बसें नहीं भर रहीं रूटों पर फर्राटा — यात्रियों की परेशानी बढ़ी

समाचार दृष्टि डेस्क / नाहन / सराहां (सिरमौर)

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नाहन डिपो में बसों के टायरों की कमी का असर अब यात्री सुविधाओं पर पड़ने लगा है। टायर उपलब्ध न होने के कारण डिपो की सात बसें खड़ी हैं, जिससे संबंधित बस रूट प्रभावित हो रहे हैं। इसका खामियाजा रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कई यात्रियों को बस सेवा बाधित होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
सराहां सब-डिपो की चार, नाहन की तीन बसें खड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराहां सब-डिपो की चार बसें टायरों के अभाव में खड़ी हैं, जबकि नाहन डिपो की तीन बसें भी इसी कारण रूटों पर नहीं चल पा रही हैं। कुल सात बसों के खड़े होने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बसें खड़ी रहने से निगम के परिचालन पर भी असर पड़ रहा है, वहीं संबंधित रूटों के यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है।

रोजमर्रा के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन किसी न किसी रूट पर बस सेवा बाधित हो जाती है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में एचआरटीसी की बसें आवागमन का प्रमुख साधन हैं। ऐसे में बसों का नियमित संचालन न होना लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।

लोगों ने सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से मांग की है कि बसों के लिए टायर और अन्य जरूरी संसाधन समय पर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि सभी निर्धारित रूटों पर बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि जब तक बसों के लिए जरूरी टायर उपलब्ध नहीं होंगे, तब तक सेवा सुचारू रखना संभव नहीं है।

टायर आते ही चलेंगी बसें : डीडीएम

इस मामले में जब एचआरटीसी नाहन के डीडीएम राम दयाल से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि संबंधित बस रूट टायरों की कमी के कारण प्रभावित चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही टायर उपलब्ध होंगे, बसों को दोबारा रूटों पर भेज दिया जाएगा।

हालांकि, टायरों की उपलब्धता को लेकर कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई गई। ऐसे में यात्रियों के सामने सवाल बना हुआ है कि आखिर प्रभावित रूटों पर बस सेवा कब तक नियमित हो पाएगी। अब देखना होगा कि परिवहन निगम प्रबंधन टायरों की व्यवस्था कितनी जल्दी करता है और यात्रियों को इस परेशानी से कब राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सराहां की बेटियों ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लहराया परचम, वंशिका शर्मा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Himachal:राजगढ़ में 3.17 ग्राम चिट्टा बरामद, ट्रक सवार दो आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!