July 27, 2024 2:33 pm

Advertisements

प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार- राज्यपाल ने दो नए मंत्रियों को दिलाई शपथ

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले ही सुखु मंत्रिमंडल में कांगड़ा व बिलासपुर जिले से बने नए केबिनेट मंत्री

राजेश धर्माणी और यादविन्द्र गोमा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ग्रहण की शपथ

समाचार दृष्टि ब्यूरो/ शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राज भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में प्रदेश मंत्रिमंडल के दो नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यवाही का संचालन किया।

बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से चुने गए राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित यादविन्द्र गोमा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, कैबिनेट मंत्रीगण, मुख्य संसदीय सचिव, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित नए बने मंत्रियों के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!