October 23, 2024 12:24 pm

Advertisements

आपदा कोष में कितना आया दान, कहां हो रहा खर्च, बताए कांग्रेस सरकार : विनय गुप्ता

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

कहा कि केंद्र से मदद न मिलने को लेकर झूठ बोल रही है सुक्खू सरकार

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन

कांग्रेस सरकार जनता को यह बताए की आपदा कोष में कितना दान आया है, ओर ये खर्च कहां हो रहा हैं। देश के कई राज्यों के अलावा मंदिरों से भी आपदा कोष में दान जा रहा है। यह बात बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र से मदद न मिलने को लेकर सुक्खू सरकार झूठ बोल रही है। आपदा प्रभावितों को 2-4 हजार की आर्थिक मदद व तिरपाल के अलावा कुछ नहीं दिया जा रहा।

विनय गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 25 सितंबर को कांग्रेस की कथित नाकामियों के खिलाफ विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के गृह क्षेत्र में भी भाजपा कमर कस रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि सिरमौर से 1500 कार्यकर्ता घेराव में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हर फ्रंट पर नाकाम साबित हो रही है। खनन माफिया को खुली छूट दी हुई है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। एक उदाहरण पेश करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि ददाहू अस्पताल में एक दिव्यांग इलाज के लिए जाता है, लेकिन नशे में धुत्त स्टाफ द्वारा मरीज सेे मारपीट की जाती है, पुलिस तमाशबीन बनी रहती है।

गुप्ता ने कहा कि हर साल मानसून से पहले बैठक होती है। मगर इस बार आपदा से पहले तैयारियों को लेकर सरकार ने बैठक तक नहीं की थी। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े पोस्टर व होर्डिंग्स लगाकर जो 10 गारंटियां दी गई थी, उनका क्या हुआ। एक अहम टिप्पणी में पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता खुलकर दान कर रही है। उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ये बिल पारित होने की सूरत में समूचे देश में 118 लोकसभा क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगे। पत्रकारवार्ता में पार्टी के स्थानीय नेता आरआर शर्मा, मलकीत चौधरी, अभिषेक ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मनीष अग्रवाल व राकेश गर्ग इत्यादि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!