Advertisements

मुख्यमंत्री का नाहन का दौरा रद्द, ट्रक चालकों की हड़ताल बनी बाधा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाहन का दौरा अगले कुछ दिनों के लिए हुआ रद्द
नाहन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौधरी ने देर शाम को जारी प्रेस बयान दी जानकारी

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन

जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में बुधवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दौरा तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। नाहन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौधरी ने देर शाम को जारी प्रेस बयान में बताया कि तकनीकी कारणों से मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर कांग्रेस मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खासी उत्साहित थी और उनके स्वागत के लिए एक बड़े आयोजन की तैयारी कर रही थी।

गौर हो कि प्रदेश में अचानक से ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते कार्यक्रम मुख्यमंत्री के नाहन दौरे को रद्द करना पड़ा। मुख्यमंत्री के इस्तकबाल के लिए जिला भर से आने वाले लोगों को नाहन पहुंचने के लिए गाड़ियों के लिए पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है। जिसके चलते मुख्यमंत्री के दौरे को अगले कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि ट्रक चालकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद फिर से मुख्यमंत्री का नाहन दौरा बनाया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को वर्ष 2023 के अगस्त माह में बारिश से आए आपदा पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित करने थे। साथ ही मुख्यमंत्री जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्र के कई शिलान्यास व उद्घाटन भी शामिल थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला सिरमौर में पहली बार 18 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर आए थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की चांदनी पंचायत के अंबोन गांव, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के सिरमौरी ताल तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र के कांडईवाला में बारिश से आइ आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया था। दूसरी बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 16 दिसंबर को पांवटा साहिब में कांग्रेस नेता नासिर रावत के बेटे की शादी में आए थे। इसी दिन उन्होंने पांवटा साहिब के पुरुवाला में सिरमौरी हॉट का पहला शिलान्यास भी किया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!