



हर घर जल प्रमाणीकरण के लिए प्रदेश की दो महिला पंचायत प्रधान व उनके पति को दिल्ली में जलशक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया सम्मानित
दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश से की ओर से विशेष आंमत्रित सदस्य के रूप में सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल कि बाग पशोग पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा व उनके पति इंद्र दत्त शर्मा तथा ऊना के हरोली पंचायत प्रधान रमन कुमारी और उनके पति तिलक राज ने भाग लिया
समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन
जल जीवन मिशन के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर हिमाचल प्रदेश के चार लोगों ने जलशक्ति मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। हर घर जल प्रमाणीकरण के लिए प्रदेश की दो महिला पंचायत प्रधान व उनके पति को दिल्ली में सम्मानित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में जलशक्ति नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बतौर स्टेट नोडल ऑफिसर भाग लिया।
नाहन में आशीष राणा ने बताया कि 77वें स्वंतत्रता दिवस और जल जीवन मिशन के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों से आये और मिशन से जुड़े विशिष्ट अतिथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक्सईएन आशीष राणा ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सचिव विन्नी महाजन, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और अतिरिक्त सचिव एवं मिशन डारेक्टर विकास शील, मिशन निदेशक राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने विशिष्ट अतिथियों से संवाद किया।
उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए जल योद्धाओं ने जल जीवन मिशन से जुड़े अपने-अपने अनुभव इस कार्यक्रम में सांझा किये। एक्सईएन आशीष राणा ने बताया कि दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश से की ओर से विशेष आंमत्रित सदस्य के रूप में सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल कि बाग पशोग पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा व उनके पति इंद्र दत्त शर्मा तथा ऊना के हरोली पंचायत प्रधान रमन कुमारी और उनके पति तिलक राज ने भाग लिया।
राणा ने बताया कि ये विशेष आमंत्रित सदस्य हिमाचल प्रदेश की ऐसी पंचायतों से समारोह में बुलाये गये थे, जिन्होंने ‘‘हर घर जल प्रमाणीकरण’’ की उपलब्धियां हासिल किया है। इन सदस्यों को जल शक्ति मंत्रालय में सम्मानित भी किया गया।