Advertisements

Himachal:राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहाँ में 12 विद्यार्थियों को वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विद्यार्थियों के प्रोत्साहन एवं शैक्षणिक सहयोग के उद्देश्य से वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा
विद्यार्थियों के प्रोत्साहन एवं शैक्षणिक सहयोग के उद्देश्य से वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनने के लिए किया प्रेरित

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहाँ (CBSE) में विद्यार्थियों के प्रोत्साहन एवं शैक्षणिक सहयोग के उद्देश्य से वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ रणधीर ठाकुर ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ प्रियंका चंद्रा ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विज्ञान को समझने में “क्यों?” (Why) प्रश्न के महत्व पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय के पीछे के कारण को जानने तथा प्रश्न पूछने की आदत विकसित करने का संदेश दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि मनोज शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगर धरयार, कृष्ण दत्त शर्मा मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय लझोगड़ी तथा एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह (मोनी ) उपस्थित रहे।

विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए Code Yogi के माध्यम से संचालित AI Course भी चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं Artificial Intelligence से संबंधित ज्ञान एवं कौशल प्रदान किए जा रहे हैं।

इसी अवसर पर डॉ वीके गुप्ता द्वारा प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली वार्षिक छात्रवृत्ति इस वर्ष भी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि डॉ प्रियंका चंद्रा द्वारा 12 विद्यार्थियों को ₹2,000 प्रति विद्यार्थी की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिससे कुल ₹24,000 की छात्रवृत्ति वितरित की गई।

यह छात्रवृत्ति विद्यालय के उन विद्यार्थियों को प्रदान की गई जो All-rounder हैं तथा पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई जिनके परिवार की आय का स्रोत सीमित है और जिन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।

विद्यालय परिवार ने डॉ वीके गुप्ता के इस निरंतर सहयोग एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित करती है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-
Political:सुक्खू सरकार में विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर
SadNews: वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गुप्ता के निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति, उनका समर्पण और सेवाभाव सदैव प्रेरणादायी रहेगा : डॉ. राजीव बिंदल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!