Advertisements

बिग ब्रेकिंग – हिमाचल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेशाध्यक्ष सहित संगठन महामंत्री व ऊना के अध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अनुराग ठाकुर ने किया स्वागत

समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला

हिमाचल प्रदेश में चुनावी जंग जैसे जैसे नजदीक आ रहा है हिमाचल का राजनीतिक परिदृश्य भी बदलने लगा है। सत्तारूढ़ भाजपा हो या कांग्रेस दोनों दलों में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। आने वाले समय में हिमाचल की राजनीति में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

पहला और सबसे बड़ा झटका प्रदेश में तीसरे विकल्प का तानाबाना बुन रही केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को लगा है। चुनावी जंग शुरू होने से पहले ही हिमाचल में पार्टी के सेनापति केजरीवाल का साथ छोड़ गए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी , संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इक़बाल सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल कराया। ऐसा पहली बार हुआ कि प्रदेश का नेतृत्व जिसको दिया उसी को भाजपा ने अपने खेमे में शामिल कर दिया। लगातार बढ़ रही आदमी पार्टी की रफ्तार को यहां बडी ब्रेक लगी है।

मण्डी में सम्पन्न हुई आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी रेली के बाद भाजपा ने केजरीवाल की रणनीति को ऐसे धरासाई किया कि प्रदेश के मुखिया को ही अपने साथ कर लिया। हालांकि अटकलें लगाई जा रही थी मंडी रेली के बाद भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेता आप मे शामिल हो सकते हैं। लेकिन यहां इसका असर उल्टा आम आदमी पार्टी पर पड़ा है।

चार राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर अपने प्रदेश में आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दौरे से एक दिन पहले केजरीवाल को बड़ा झटका दे डाला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की इस एपिसोड में महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। हिमाचल के इन भाजपा नेताओं ने प्रदेश में तीसरे विकल्प को पनपने से पहले ही मसल दिया है। जिन नेताओं के दम पर AAP हिमाचल में झाड़ू चलाने की तैयारी में थी वे अब भाजपा के हो गए हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके पीछे केजरीवाल की हिमाचल विरोधी नीतियों को मुख्य वजह माना जा रहा है।

उनके साथ संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इक़बाल सिंह ने भी AAP को छोड़कर भाजपा में आस्था जताई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ इन नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की ओर भाजपा में शामिल हो गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!