
पच्छाद यूनिट में नरेश दत्त शर्मा फिर बने अध्यक्ष, प्रमोद कुमार गौतम को महासचिव की जिम्मेदारी
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां (सिरमौर )
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पच्छाद यूनिट के त्रिवार्षिक चुनाव मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सराहां में वरिष्ठ सदस्य चन्द्र मोहन की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सदस्यों ने आपसी सहमति से पुरानी कार्यकारिणी को आगामी तीन वर्षों के लिए यथावत रखने का निर्णय लिया। इसके साथ ही रिक्त पदों पर भी नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
चुनाव में नरेश दत्त शर्मा को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रमोद कुमार गौतम को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुरेश कुमार का चयन किया गया।
कार्यकारिणी में नरेश जैसवाल, देवराज चौहान, मनमोहन सिंह और शांति देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। रामलाल भटिया संयुक्त सचिव, जबकि जगदत्त शर्मा और राम सिंह कुशवाहा कोषाध्यक्ष बनाए गए।
इसी प्रकार जयदेव शर्मा और सतविन्द्र कुमार को लेखपाल, जगमोहन सिंह और हितेन्द्र सिंह को संगठन सचिव तथा राजेन्द्र ठाकुर को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य सलाहकार के रूप में चन्द्र मोहन, दया राम, ज्ञान दास और देव दत्त को मनोनीत किया गया। वहीं बाबू राम कश्यप को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में जिला एवं राज्य प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। इनमें नरवीर शर्मा, हरनाम सिंह, बाबू राम, राम स्वरूप, सोम दत्त, ओम ठाकुर, राजेन्द्र दत्त, नरेन्द्र कुमार, प्रेम सिंह, अमर सिंह ठाकुर, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार गौतम और बिशन सिंह शामिल हैं।
चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश दत्त शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के सभी पेंशनर भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन पेंशनरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा।
ये भी पढ़ें-
Political:पच्छाद में टिकट की लड़ाई से पहले संगठन को मजबूत करना जरूरी – धर्मेंद्र धामी
Himachal:सराहां में रोजगार का सुनहरा अवसर, मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पदों पर भर्ती




