Advertisements

Himachal:कुणाल गर्ग को फिर से सराहां व्यापार मंडल की कमान, नई कार्यकारिणी में तरुण खुराना बने उपाध्यक्ष

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

व्यापार मंडल सराहाँ की नवनियुक्त कार्यकारिणी
व्यापार मंडल सराहाँ की नवनियुक्त कार्यकारिणी
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कार्यकारिणी में 11 सदस्यी कोर कमेटी का भी किया गया गठन, सभी दुकानदार व व्यापारी हुए एकजुट

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ

व्यापार मंडल सराहाँ की एक विशेष बैठक आज लोक निर्माण विश्राम गृह सराहाँ में वरिष्ठ दुकानदार ( व्यापारी ) सतप्रकाश गर्ग, संजय टुटेजा, प्रवीण शर्मा व अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सराहां बाजार के व्यापारियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बैठक की शुरुआत में व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सुशील गर्ग एवं उनके सुपुत्र सचिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बैठक में सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। बैठक में करीब 80 दुकानदारों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे कुनाल गर्ग को व्यापार मंडल सराहाँ का अध्यक्ष, तरुण खुराना को उपाध्यक्ष जबकि दीक्षित अग्रवाल को सचिव तथा नीरज शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी में 11 सदस्यी कोर कमेटी का भी गठन किया गया जिसमे सूर्यप्रकाश, सुखचैन सिंह,राजीव ठाकुर, शिवम् गुप्ता, रेणु गाजटा, प्रवीण शर्मा, अंकित गर्ग,आरडी पराशर, युगल सपरा, योगेश वर्मा तथा संजय टुटेजा को कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत सराहां बाजार के कल्याण एवं व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बाजार के हित में कई अहम निर्णय लिए गए तथा आगामी योजनाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति बनी।

बैठक में जसमीत सेठी, रिशु शर्मा, संदीप शर्मा, संजय शर्मा, जातिन सपरा, विभोर गोयल, अजय गोयल, विनोद शर्मा, देवांशु शर्मा, पिंकी, ऋषब शर्मा, मनीष वर्मा, अरुण गोयल, संजय गौतम, करण पांडे सहित सराहां बाजार के दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें-
Sports:धार-टिकरी स्कूल के छात्रों का खेल प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन
Political:माता कटासन मंडल की बैठक में कांग्रेस सरकार पर बरसे डॉ. राजीव बिंदल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!