Advertisements

Sports:धार-टिकरी स्कूल के छात्रों का खेल प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अंडर-14 और अंडर-19 खेल कूद प्रतियोगिता से लौटे विजेता खिलाड़ियों का स्कूल परिसर में भव्य और जोरदार स्वागत
अंडर-14 और अंडर-19 खेल कूद प्रतियोगिता से लौटे विजेता खिलाड़ियों का स्कूल परिसर में भव्य और जोरदार स्वागत
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

धार-टिकरी स्कूल पहुंचने पर छात्रों का जोरदार स्वागत

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रा०व०मा०वि०) धार-टिकरी अंडर-14 और अंडर-19 खेल कूद प्रतियोगिता से लौटे विजेता खिलाड़ियों का स्कूल परिसर में भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के इन होनहार छात्रों ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिला व जोन स्तर पर अपनी प्रतिभाका शानदार लोहा मनवाया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बिना शारीरिक शिक्षक के रचा इतिहास:

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बी.डी. शर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि स्कूल में किसी स्थायी शारीरिक शिक्षक (DPE या PET) के न होने के बावजूद बच्चों ने जो मुकाम हासिल किया है, वह बेहद काबिल-ए-तारीफ है। यह बच्चों के खेल के प्रति सच्चे लगाव और लग्न को दर्शाता है।

विभिन्न खेलों में स्वर्णिम उपलब्धियां:

वॉलीबॉल (U-19):सराहन (Sarahan Zone) में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल की अंडर-19 लड़कों की टीम Volleyball विजेता रही।
कबड्डी और बैडमिंटन (U-14):राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरसू ( Narag Block) में संपन्न हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों की टीम ने कबड्डी में पहला स्थान (विजेता) और बैडमिंटन में उपविजेता का खिताब जीता।

कुश्ती और शतरंज में पदक: कुश्ती में समर ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) और अखिल ने रजत पदक (Silver Medal) जीता। वहीं अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में हर्षिता ने शतरंज (Chess) में और लक्षिता व हर्षिता ने अन्य स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए।

राज्यस्तर (State Level) के लिए चयन:

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के कई खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेलों के लिए हुआ है। इन में अंडर-19 वॉलीबॉल में +2 के छात्र अनिरुद्ध और जिला स्तर के लिए अंडर-19 छात्राओं में हर्षिता, भूमिका व सनम शामिल हैं। इसके अलावा अंडर-14 वर्ग से सात छात्रों (वैभव, रोहित, ,आरूष, आदित्य, आकाश, अपूर्व और कार्तिक) का चयन भी आगे के लिए हुआ है।

स्थायी शिक्षक की मांग:

इस मौके पर प्रधानाचार्य ने अंडर-14 अनिल, सचिन शर्मा, गुमान सिंह, सुरेश कुमार (कबड्डी कोच) और सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही एसएमसी (SMC) प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार तथा स्थानीय प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि स्कूल के बच्चों की खेल प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए विद्यालय में तुरंत एक DPE स्वीकृत किया जाए तथा PET के रिक्त पद को शीघ्र भरा जाए।

ये भी पढ़ें-

Political:माता कटासन मंडल की बैठक में कांग्रेस सरकार पर बरसे डॉ. राजीव बिंदल
Himachal:She Haat सराहां में अंतरपीढ़ी संवाद कार्यक्रम ( Inter Generation Bonding ) आयोजित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!