Advertisements

Political:माता कटासन मंडल की बैठक में कांग्रेस सरकार पर बरसे डॉ. राजीव बिंदल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी की कार्यशैली को लेकर कड़ा रोष व्यक्त करते भाजपा नेता
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी की कार्यशैली को लेकर कड़ा रोष व्यक्त करते भाजपा नेता
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

संस्थानों को बंद करने, बदहाल सड़कों और प्रशासनिक कार्यालयों के स्थानांतरण को लेकर सरकार पर साधा निशाना

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन

भारतीय जनता पार्टी के माता कटासन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक धौलाकुआं में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार और नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी की कार्यशैली को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए कई संस्थानों को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि धौलाकुआं के भारापुर में स्थापित सीएचसी तथा सैनवाला मुबारिकपुर की पीएचसी को बंद किए जाने से हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि क्षेत्र में नया बड़ा अस्पताल बनने की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने पहले से मौजूद स्वास्थ्य संस्थानों को ही बंद कर दिया। उन्होंने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने माता कटासन मंडल की 18 पंचायतों में सड़कों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में न तो नई सड़कें बनाई गई हैं और न ही नए पुलों का निर्माण हुआ है। पांवटा साहिब से कालाआम तक सड़क की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि पांवटा ब्लॉक की 13 पंचायतों से संबंधित पीडब्ल्यूडी और आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंताओं के कार्यालय पांवटा से नाहन स्थानांतरित किए जाने से जनता को भारी परेशानी हो रही है। भाजपा ने इस निर्णय का विरोध करते हुए आशंका जताई कि आने वाले समय में बिजली बोर्ड, वन विभाग, तहसीलदार और एसडीएम कार्यालयों को भी नाहन स्थानांतरित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इन 13 पंचायतों की जनता के साथ मिलकर भाजपा इन मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी और लोगों को जागरूक करेगी।

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर बेरोजगार युवाओं और महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि गरीब परिवारों पर बिजली के भारी बिलों का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने बीपीएल सूची में कटौती और कानून-व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमानस को साथ लेकर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और सरकार को सत्ता से हटाने तक आंदोलन करती रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Himachal:She Haat सराहां में अंतरपीढ़ी संवाद कार्यक्रम ( Inter Generation Bonding ) आयोजित
Sports: इंडो-नेपाल हैंडबाल सीरीज में हिमाचल के तीन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!