Advertisements

Himachal:सिरमौर में पशुपालन सेवाओं को मिलेगा नया संबल-उपायुक्त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पशु मित्रों को नियोजन पत्र वितरित करती उपायुक्त प्रियंका वर्मा
पशु मित्रों को नियोजन पत्र वितरित करती उपायुक्त प्रियंका वर्मा
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र किए वितरित

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार मे पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चयनित 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा व उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डा. राजीव वालिया भी उपस्थित रहे।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इस अवसर पर उपायुक्त ने नव नियुक्त पशु मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पशु मित्र अपने दायित्वों का निष्ठा एवं पूर्ण इमानदारी से निर्वाहन करते हुए विभागीय गतिविधियों एवं पशुपालकों के हित में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने पशु मित्रों से नए चयनित बीपीएल परिवारों को विभिन्न विभागीय योजनाओं जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए कहा।

उपायुक्त ने कहा कि पशु मित्र विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पशु स्वास्थ्य एवं पशुपालन संबंधी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेेंगे इससे विशेष रूप से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं तथा कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस दौरान उप निदेशक डा. राजीव वालिया ने बताया कि जिला में 05 उपमंडलीय पशु अस्पताल, 27 पशु अस्पताल, 04 केंद्र पशु चिकित्सा औषधालय, 01 पशु चिकित्सा पाॅलीक्लिनिक तथा 197 पशु औषधालय संचालित है। नियुक्त किए गए 36 पशु मित्रों को सिरमौर जिला के सभी पांच उपमंडलों में विभिन्न पशु फार्मों, पशु चिकित्सालयों तथा पशु औषधालयों में लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पशु मित्रों की नियुक्ति से पशुपालन विभाग की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त पशु मित्रों को उनके दायित्वों तथा विभाग के कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें-
Political:ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : हर्षवर्धन चौहान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!