Advertisements

Himachal:लंबित पड़े विकास कार्यों में तेजी लायें सभी विभाग के अधिकारी – रीना कश्यप

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधायक रीना कश्यप की अध्यक्षता में पच्छाद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
विधायक रीना कश्यप की अध्यक्षता में पच्छाद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

विधायक रीना कश्यप की अध्यक्षता में पच्छाद में चल रहे विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )

उपमंडल पच्छाद कार्यालय सभागार में पच्छाद विधायक रीना कश्यप की अध्यक्षता में पच्छाद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस समीक्षा बैठक में जिलापरिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा ने किया जिसमे सभी विभागों में चल रहे विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गयी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
समीक्षा बैठक में विशेषकर सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के लिए विभाग को सख्त निर्देश दिए गये जिसमे खासकर इन दिनों भारी बरसात में मुख्य सड़कों की हालत बहुत ख़राब है। विभाग को यह भी निर्देश दिए गए कि अधिकतर सड़कों की ड्रेन(नालियां) बंद हैं जिसकी वजह से बरसात का पानी सड़कों में बहने से जयादा ख़राब हो रही हैं उन्हें ठीक किया जाये।

वहीँ जल शक्ति विभाग को भी क्षेत्र में पानी की समस्यायों को जल्द सुचारू रूप से चलाने व जो पेयजल योजनायें तैयार हैं उन्हें चालू करने तथा जो योजनायें अभी आधी अधूरी हैं उन्हें जल्द पूरा कर लोंगों को सुधएं देने के निर्देश दिए गए। इसी तरह पंचायती राज में कुछ पंचायतों में विकास कार्यों पर पैसा ही खर्च नही किया गया जिसके लिए बीडीओ पच्छाद को निर्देश दिए गये कि उन कार्यों की रिपोर्ट लेकर उन पर कार्य यथाशीघ्र शुरू किया जाये।

बैठक में विधायक ने इस बात पर भी चिंता जताई कि की पच्छाद में सभी विभागों में अशिकतर पद रिक्त चले हुए है जिससे यहाँ कार्य करने में अधिक परेशानियाँ आ रही है। खासकर पीडब्लूडी व आईपीएच विभाग में सबसे ज्यादा जइयों के पद खाली हैं जिन्हें विधानसभा सत्र में सरकार के समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लोंगो के विकास कार्यों में तेजी लायें ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके।

बैठक में तहसीलदार प्रवीन कुमार, नायब तहसीलदार रहीश अहमद, बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश भाटिया सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-
Himachal:विद्युत् उपमंडल नारग के अंतर्गत 30 जुलाई को प्रातः 09:00 से सायं 6:00 बजे तक रहेगा बिजली कट
Himachal:प्रैस क्लब राजगढ के सचिव गोपाल दत शर्मा को शान ए हिमाचल सम्मान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!