
बैठक में पच्छाद क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और लोगों को बेहतर बस सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से की गई चर्चा
समाचार दृष्टि लाइव / सराहां(पच्छाद)
उप-मण्डल दण्डाधिकारी (एसडीएम) पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा की अध्यक्षता में खण्ड विकास अधिकारी, पच्छाद के कार्यालय सभागार में बस रूट फॉर्मुलेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और लोगों को बेहतर बस सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बैठक में अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग पच्छाद, उप-मण्डल प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नाहन, बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश भाटिया, उपमण्डल अधिकारी (ना.) कार्यालय के अधीक्षक वर्ग-।। सहित उप-मण्डल की सभी पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़े बस रूटों को दोबारा शुरू करने तथा जहां आवश्यकता है वहां नए बस रूट शुरू किए जाने के संबंध में सुझाव दिए। कई पंचायतों ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया।
एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा ने कहा कि समिति द्वारा प्राप्त सभी सुझावों का परीक्षण कर आवश्यक बस रूटों का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति को भेजा जाएगा, ताकि आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना रहा।
ये भी पढ़ें-
Himachal: दिनभर इंतजार करने के बाद रात को 1 बजे मिल रहे पच्छाद क्षेत्र में गैस सिलेंडर




