
गैस एजेंसी सराहां द्वारा प्रबंधन में कमी के चलते पेश आ रही दिक्कत, उपभोक्ताओं में भारी रोष
समाचार दृष्टि लाइव / सराहाँ
नैना टिक्कर क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर भारी परेशानियों का सामना गैस उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। नैना टिक्कर, साधना घाट, प्रेम नगर सहित क्षेत्र के सैकड़ो उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी सराहां पर निर्भर करते हैं। गैस एजेंसी की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस गैस एजेंसी का प्रबंधन सही नहीं है जिस कारण लोगों को रात-रात भर सिलेंडर की गाड़ी का इंतजार करना पड़ रहा है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बता दें कि पिछले लंबे अरसे से नैना टिक्कर क्षेत्र में देर रात को ही गैस सिलेण्डर डिलीवर किए जा रहे हैं जिसका रोष गत रात्रि नैना टिक्कर मार्केट में देखने को मिला। बीते कल सराहां गैस एजेंसी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नैना टिक्कर, प्रेम नगर, साधना घाट तथा गद्शाया सहित समूचे क्षेत्र को सूचित किया गया की गैस सिलेंडर की गाड़ी आएगी। जिसके बाद सभी लोग नैना टिक्कर मार्केट में सुबह 11 बजे पहुंच गए तथा साधना घाट,प्रेम नगर तथा गद्शाय में भी लोग अपने-अपने खाली गैस सिलेंडरों के साथ इंतजार करते हुए नजर आए।
क्षेत्र के लोंगो का गुस्सा उस फूटा जब गैस की गाड़ी रात को 10 बजे तक नहीं पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। रात्रि 10:30 बजे गैस सिलेंडर की गाड़ी नैना टिक्कर मुख्य बाजार में पहुंची जहां पर गैस एजेंसी के मालिक को लोगों के तिखे सवालों का सामना करना पड़ा तथा रात को लगभग 1 बजे गैस सिलेंडरों का वितरण गैस एजेंसी द्वारा किया गया।
सवाल यह उठता है कि बरसात के इस मौसम में कच्ची सड़कों से होकर ग्रामीण नैना टिक्कर तक गैस सिलेंडर लेने पहुंचते हैं तथा जान जोखिम में डालकर रात को कैसे-कैसे लोग बिना गाड़ी के अपने घर पहुंचे होंगे। जबकि उपभोक्ताओं ने सुबह 11से लेकर रात के 11 तक गैस की गाड़ी का इंतजार किया। कुछ उपभोक्ताओं का तो सब्र शाम को 7-8 बजे ही टूट चुका था जिसके बाद वह बिना सिलेंडर लिए ही अपने घर चले गए। यही हाल पुरे पच्छाद क्षेत्र का है जहाँ लोंगों को गैस सिलेंडर के लिए मीलों दूर पैदल व सड़कों के रास्तों से कई घंटों इन्तजार करना पड़ता है। यही नही अक्सर इनकी गाडी में सिलेंडर की कमी रहती है और लोगों को घंटों इन्तजार के बाद भी खली हाथ लोटने को मजबूर होना पड़ता है। अब इसे गैस एंजेंसी की मनमानी नही तो और क्या समझें ?
क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं तथा ग्रामीणों एवं बुजुर्गों का शासन प्रशासन,गैस एजेंसी सराहां तथा क्षेत्र के नेताओं से पुरजोर मांग है कि नैना टिक्कर सहित समूचे पच्छाद क्षेत्र के लिए गैस की गाड़ी का समय एवं तिथि सुनिश्चित की जाए तथा दिन के समय में ही गैस सिलेंडर डिलीवर किए जाए।
समस्त उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी सराहां द्वारा क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है जिसकी सुध अब शासन प्रशासन सहित क्षेत्र के नेताओं को लेनी होगी।
वही इस संदर्भ में जब पच्छाद विधायक रीना कश्यप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी की इस तरह की मैनेजमेंट को कभी भी स्वीकार्य नहीं किया जाएगा तथा उपायुक्त सिरमौर तथा उपमंडलाधिकारी पच्छाद से इस विषय पर बात की जाएगी तथा समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
ये भी पढ़ें –
मंत्रिमंडल के निर्णय:-प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में मल्टी-टास्क वर्कर के 400 पद भरने का निर्णय




