Advertisements

Himachal:उपमंडल पच्छाद की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया चुनी गई निर्विरोध

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पच्छाद की निर्विरोध चुनी गई ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया
पच्छाद की निर्विरोध चुनी गई ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

उपमंडल पच्छाद की पहली ग्राम पंचायत बनी दाड़ो देवरिया जो चुनी गयी है सर्वसम्मति से
प्रधान सुमन कुमारी व उपप्रधान सुरजीत सिंह को चुना, कुछ और पंचायतों में चल रहा सर्वसम्मति के लिए बैठकों का दौर

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की दाड़ो देवरिया पंचायत भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन ली गई। इससे पहले जिला सिरमौर में शिलाई विधानसभा क्षेत्र की टटियाण पंचायत सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन ली गई थी। दाड़ो देवरिया पंचायत की यह बैठक पूर्व प्रधान गीता देवी, पूर्व उपप्रधान नरेंद्र सिंह तथा पूर्व उपप्रधान संदीप चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इस बैठक में पूरी पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ग्रामीणों ने विचार विमर्श कर आपसी सहमति बनाई तथा पूरी पंचायत की कार्यकारिणी को निर्विरोध चुन लिया गया। जिसमें प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान सुरजीत सिंह, वार्ड सदस्य चेवला बकानग रीता देवी, दाड़ो एक से रविंदर, दाड़ो दो से रोहित, थाना कावड़ी से राधा देवी और सोहला से सुनीता देवी को सदस्य चुना गया।

दाड़ो देवरिया पंचायत के सुभाष ठाकुर ने बताया कि पूरी पंचायत के ग्रामीणों की सहमति से वार्ड सदस्य को प्रधान तक का चुनाव कर लिया गया है। जल्द ही इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी पच्छाद को को दी जाएगी।

बता दें कि जनवरी 2021 में के चुनाव में भी जिला सिरमौर की 33 पंचायतें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई थी, जो कि हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा आंकड़ा था। अभी तक जिला सिरमौर में दो पंचायतें सर्वसम्मति से चुन ली गई है। जिला सिरमौर की कुछ ओर पंचायतों में भी सर्वसम्मति बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। नामांकन प्रक्रिया तक कुछ और पंचायत निर्विरोध चुने जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें –
Himachal:पच्छाद की बेटी ने गाड़े सफलता के झंडे: आरुषि ने हिमाचल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में झटका दूसरा स्थान
Himachal:नई सोच समूह ने अध्यापक नरेश शर्मा को दी विदाई पार्टी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!