
मुख्यमंत्री ने यह निर्णय राज्य भर में चल रहे विकास कार्यों के सुचारु और निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया
समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों को प्राथमिकता के आधार पर अदा करने के निर्देश दिए हैं।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि लगभग 225 करोड़ रुपये की बकाया राशि शीघ्र ही विभिन्न ठेकेदारों को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छोटे और मध्यम ठेकेदारों पर पड़ रहे वित्तीय बोझ को कम करने तथा राज्य भर में चल रहे विकास कार्यों के सुचारु और निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
ये भी पढ़ें-
Political:एआई समिट में भारत की उपलब्धियों से दुनिया प्रभावित, विपक्ष का प्रदर्शन चिंताजनक – डॉ. राजीव बिंदल
Political News:धरनों और नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल, जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही-बिंदल;




