
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा विधायक कमलेश ठाकुर ने लेडी गवर्नर को पारंपरिक हिमाचली शॉल और टोपी पहनाकर किया सम्मानित
समाचार द्र्फिष्टि ब्यूरो/शिमला
नव वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर के साथ आज लोक भवन पहुंच कर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा कमलेश ठाकुर ने लेडी गवर्नर को पारंपरिक हिमाचली शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और समग्र विकास की कामना की।
राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक संजय अवस्थी ने भी राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें-
Sirmour:आर्थिक मोर्चे पर भारत ने रचा नया कीर्तिमान, मोदी सरकार के नेतृत्व में बढ़ा भरोसा : सुरेश कश्यप
Cabinet Decisions:राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पद और विभिन्न श्रेणियों के 121 पद भरने का निर्णय




