



संगड़ाह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के स्वागत कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, विधायक व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने लोगों का किया धन्यवाद
कहा हिमाचल में कांग्रेस कि सरकार बनना तय, नई युवा कार्यकारिणी का किया स्वागत और दी बधाई
समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में विनय कुमार के प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विधायक विनय कुमार का कांग्रेस पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगड़ाह में एक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने वाध्य यंत्र व बजे गाजे के साथ पुरे बाजार में रैली निकली।
इस कार्यक्रम के अवसर पर संगड़ाह पंचायत प्रधान नीलम ठाकुर अपने लगभग एक दर्जन समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुई है।
श्री रेणुका जी विधायक विनय कुमार ने उन लोगों का स्वागत किया व उन्हें आश्वासन दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उनको मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। जिसके चलते लोग कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने स्वागत कार्यक्रम दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले की ही नहीं, बल्कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिलेगा। पार्टी के अंदर उनके काम को प्राथमिकता के तौर पर किये जाएंगे।
उन्होंने नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां और बढ़ने की बात कही। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर भी उनका आभार जताया। प्रतिभा सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से लगभग पांच हज़ार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही है।