



हिमाचल भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद,सह प्रभारी संजय टंडन दो दिन से सिरमौर प्रवास पर कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स
कहा कि बोटर और कार्यकर्ता पिल्लर हैं और पार्टी छत
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां
अपने दो दिन के सिरमौर दौरे पर आये भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ आगामी चुनाव के लिए मिशन रिपीट के टिप्स दिए। शुक्रवार को भाजपा के सह प्रभारी संजय टण्डन सराहां में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद बूथ नम्बर 108 पर पहुंचे।
बूथ नम्बर 108 के गाँव काहन गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बड़े सादे स्वभाव में त्रिदेव सहित कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली और संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। इस मौके पर सह प्रभारी ने कहा कि बोटर और कार्यकर्ता पिल्लर हैं और पार्टी छत है। उन्होंने कहा आप लोगों से ही पार्टी है। उन्होंने इस अवसर पर एक पहाड़ी गाना भी सुना और साथ में ताली बजाकर महिलाओं का होंसला भी बढाया ।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कशयप ने कहा कि प्रदेश भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य कर रहा है। चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम व प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा हि दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने के लिए जरुरुई टिप्स दिए।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, विधायक रीना कश्यप, कृषि विपणन बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, महामंत्री नरेंद्र गोसाईं व बीडीसी सदस्य चमन कश्यप समेत पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।