



एकल अभियान की योजनाओं को विस्तार पूर्वक सम्मलेन में आये लोगों के समक्ष रखा व अभियान के आगामी उद्देश्य व लक्ष्य के बारे में दी जानकारी
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहा
एकल अभियान भाग सिरमौर अंचल सोलन के अंतर्गत दो सँचों का सँच समेलन करवाया गया। इस कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि आये अरुण पंवार महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा मंडल पच्छाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ आये विशेष अतिथि विजय ठाकुर उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला सिरमौर, प्रीतम पाल ठाकुर, महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा मंडल पच्छाद व विशेष आमन्त्रित सदस्य सुनील ठाकुर व धर्म सिंह उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में एकल ग्राम संगठन भाग सिरमौर के अध्यक्ष धर्म सिंह ने इस कार्यक्रम में एकल अभियान की योजनाओं को विस्तार पूर्वक समेलन में आये लोगों के समक्ष रखा व अभियान के आगामी उद्देश्य व लक्ष्य के बारे में भी अवगत करवाया। अंचल सोलन से प्रशिक्षण प्रमुख मोनिका दोनों सँचों की सँच टोली ग्राम समिति व आचार्य बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम में नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। अंत मे पूर्णतः मंत्र के साथ कार्यकम का समापन किया गया। इस अवसर पर भाग समिति से उपाध्यक्ष अरुणा ठाकुर, सँच शोघी के अध्यक्ष दलबीर सिंह, सँच नारग के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सँच नोणी के अध्यक्ष चेतेंद्र ठाकुर भी कार्यकम में उपस्थित रहे।