



समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डॉ सिकंदर कुमार होंगे भाजपा के उम्मीदवार। जिसकी स्वीकृति भी केन्द्र ने जारी कर दी है।
जिससे अब डॉ सिकंदर का राज्यसभा सदस्य बनना तय है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अब देखना यह है कि कॉंग्रेस किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है।
गौर हो कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड एवं त्रिपुरा में होने वाले आगामी राज्य सभा द्विवार्षिक चुनाव 2022 के लिए फाइनल नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।