मंडियाघाट स्कूल के 26 बच्चे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करेंगे जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए मंडियाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र अध्यापकों के साथ
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

इस उपलब्धि से विद्यालय तथा पुरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर, विद्यालय के विद्यार्थियों ने पहली बार इन खेलों में भाग लेकर हासिल की आठ ट्रोफियां

समाचार दृष्टि ब्यूरो/ राजगढ़

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ उपमंडल के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडियाघाट के 26 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में यह छात्र जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भाग सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अंडर 19 खेलों में 24 बच्चों का चयन हुआ है। जबकि अंडर 14 में दो बच्चों का चयन हुआ है। जिसमे कि अंकुश तथा तमन्ना ने कुश्ती में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर 19 लडके तथा लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुक्केबाजी, ताइकवान्डों और हुप कवान्डों में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्राफी पर कब्जा किया एवं जुडो में दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनरअप ट्राफी हासिल की। अंडर 19 में आस्था, गुंजन, अंकिता व नीतिका ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है।

ताइकवान्डों में अनामिका, महक, शालू, निधि, अंकिता, गुंजन, आँचल, नीतिका और लड़कों में साहिल, शुभम, अक्षित, रोहित, सुमित, दीक्षित ने गोल्ड मेडल हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है। हुप कवान्डों में सुशील, अंशुल, सुजल, रितेश तथा लड़कियों में गायत्री, ऋषिका, पलक, अर्चिता ने गोल्ड मेडल हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। जुडो में प्रिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसका श्रेय विद्यालय के डीपीई कमलेश ठाकुर तथा पीईटी अनिल बनयाल और बच्चों की कढ़ी मेहनत को दिया है। प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने पहली बार इन खेलों में भाग लेकर आठ ट्रोफियां हासिल की। इस उपलब्धि से विद्यालय तथा पुरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!