March 29, 2024 10:59 am

Advertisements

छाती ठोंककर कांग्रेस के नेता कभी भी ये नहीं कह सकते कि उन्होंने जनता के लिए काम किए हैं : नड्डा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

नड्डा बोले – मैं आपको बताना चाहता हूं कि हाटी समुदाय को ट्राइबल का स्टेटस देने पर सरकार सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है और जल्द ही इस पर निर्णय हो जाएगा

समाचार दृष्टि ब्यूरो/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब एक ऐतिहासिक नगरी है यहां गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन के साढ़े 4 साल बिताए, उनके बड़े साहिबजादे का जन्म भी यहीं हुआ था, यहां से उन्होंने एक लड़ाई भी लड़ी यहाँ उन्होंने इतना समय बिताया है ऐसे पवित्र स्थान को मै नमन करता हूं। यह बात सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में विशाल सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्य के लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ विकास के मामले में हिमाचल प्रदेश देश को अग्रणी राज्य के रूप में उभरना सुनिश्चित किया है। नड्डा ने कहा कि यह सब तभी संभव हो पाया है जब केंद्र और राज्य में भाजपा कि डबल इंजन सरकारें हैं।

जगत प्रकाश नड्डा ने सिरमौर के लोगों को उनके उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व के कारण भाजपा नेता हमेशा विकास के बारे में बोलते हैं। केंद्र और राज्य। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि भाजपा सरकार सक्रिय सरकार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नड्डा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा विकास की बातें हिम्मत के साथ लोगों के सामने करने की ताकत सिर्फ भाजपा में ही है। कांग्रेस के नेता कभी भी छाती ठोंककर ये नहीं कह सकता कि उन्होंने जनता के लिए काम किए हैं। जो जमीन पर रहकर लोगों की सेवा करता है, वही विकास की बातें कर सकता है। हमें विकसित भारत और विकसित हिमाचल बनाना है। हमें आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर हिमाचल बनाना है।

नड्डा ने कहा आज जब हम अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं, तो यहां मैं देख रहा हूं कि यहां उपस्थित अधिकतर लोगों की औसत आयु 50 वर्ष है, इसका अर्थ है कि हममे से अधिकांश लोगों को 2047 भी देखना है। इसलिए हमें हाथ पर हाथ धर कर नहीं बैठना है।
15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 प्रण की बातें कही हैं। ये पंच प्रण हैं विकसित भारत, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, विरासत पर गर्व , एकता एवं एकजुटता और कर्तव्य की भावना हमें इन पंच प्रण के साथ आगे बढ़ाना है।

जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य के लोगों से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए लाल किले से प्रधान मंत्री द्वारा सूचीबद्ध पांच वादों का पालन करने का भी आग्रह किया।

नड्डा ने कहा की आज भारत बदल गया है। जितना काम किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया है, इतना काम किसी भी सरकार ने नहीं किया है। मोदी सरकार में कृषि बजट 4 गुना बढ़ा है। 2014 में ये मात्र 33 हजार करोड़ रुपये सालाना था,वहीं आज ये बढ़कर 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपये हो गया है। पहले हमारा देश डिफेंस का सामान आयात करता था, जबकि अब हम निर्यात कर रहे हैं। अब देश का निर्यात 6 गुना बढ़ चुका है।

नड्डा ने कहा हमें ये पहचानने की जरूरत है कि सही लोगों के कुर्सी पर आने से क्या फर्क पड़ता है। हिमाचल प्रदेश में सही लोगों को कुर्सी मिलती है, तो प्रदेश टीकाकरण में नंबर एक बनता है। आज हिमाचल में सड़कें बनी हैं, घर-घर में पानी पहुंचा है। कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया था। किसी ने इस पर आवाज नहीं उठाई, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसकी आवाज उठाई और 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने हिमाचल को 10 वर्ष के लिए इंडस्ट्रियल पैकेज दिया था। लेकिन मनमोहन सिंह ने आते ही 7 साल बाद वह पैकेज खत्म कर दिया था। अटल जी के सपनें को साकार करते हुए मोदी जी ने मात्र 6 साल में ही अटल टनल को पूरा किया। आज वह टनल हमारे डिफेंस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा रास्ता बन चुकी है। अटल जी ने 2002 में रोहतांग टनल का शिलान्यास किया था। 2004 में हमारी सरकार चली गई। फिर 2004 से 2014 तक वो 10 किमी में से मात्र 1,300 मीटर ही बन पाया।

नड्डा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के चलते हिमाचल प्रदेश आज रसोई के धुंए से मुक्त प्रदेश बन गया है। 10,000 किमी से ज्यादा लंबी सड़कें यहां पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है। कोविड के दौरान यहां 500 करोड़ रुपये का रिलीफ पैकेज दिया गया गया है।

मैं आपको बताना चाहता हूं कि हाटी समुदाय को ट्राइबल का स्टेटस देने पर सरकार सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है और जल्द ही इस पर निर्णय हो जाएगा।

कांग्रेस ने अपने शासन में 2जी, 3जी, अगस्ता वेस्टलैंड केस, सबमरीन केस में अपना नाम कमाया।
कांग्रेस के नेता एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण मांगते रहे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को नवंबर महीने में आपने सबक सिखाना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

देश में अगली सरकार किसकी
  • Add your answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates