



सभी महिलायों को लिंग आधारित हिंसा को रोकने और इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए तथा भ्रूण हत्या और संगर्षशील महिला को सरंक्षण देने कि भी दिलाई गयी शपत
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ
उपमंडल पच्छाद मुख्यालय सराहाँ बाजार में लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ महिलाओं ने रैली निकली। इस जागरूकता रैली में स्वयं सहायता समूह, महिला ग्रामीण संगठन तथा क्लस्टर लेबल फेडरेशन कि महिलाओं ने भाग लिया।
यह रैली पंचायत भवन सराहाँ से बाजार होती हुई खंड विकास कार्यालय पच्छाद तक महिलायों द्वारा निकली गयी जिसमे उन्होंने विभिन्न नारेबाजी कर लिंग आधारित हिंसा को रोकने और इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
रैली के बाद खंड विकास कार्यालय प्रांगन में लिंग आधारित हिंसा को रोकने और इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए तथा भ्रूण हत्या और संगर्षशील महिला को सरंक्षण देने कि भी शपत दिलाई।
इस रैली में दिनेश शर्मा खंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मेघा गोयल क्षेत्रीय समन्वयक राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन पच्छाद, मीरा ठाकुर सुपरवाईजर वृत्त सराहाँ तथा दर्जनों महिलायों ने भाग लिया।