![Voice Reader](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
दूसरी बार सांसद बने सुरेश कश्यप ने जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ
लोकसभा चुनाव में दूसरी बार शिमला संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र सराहां पहुंचने पर बेंड बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने सांसद सुरेश कश्यप का गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद सुरेश कश्यप ने दूसरी बार अपनी जीत पर सराहां के पुराना बस स्टैंड से लेकर बाजार होते हुए नए बस स्टैंड तक कार्यकर्ताओं के साथ रैली में भाग लिया और लोगों का आभार व्यक्त किया।
सुरेश कश्यप ने कहा कि यह जीत उनकी नही बल्कि तमाम शिमला संसदीय क्षेत्र के लोगों की जीत है। उन्होंने समस्त लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता का वोट रूपी आशीर्वाद उन्हें मिला जिससे वो दूसरी बार संसद पहुंचे और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया।
बता दें कि सांसद सुरेश कश्यप ने अपने गृह क्षेत्र सराहाँ बाज़ार में आभार कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुरेश कश्यप का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सांसद ने सराहाँ बाज़ार में सभी का आभार प्रकट किया साथ ही इस जीत को लोंगों की जीत बताया।
उन्होंने कहा की यह जीत इतनी आसान नही थी कयोंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होते हुए इस शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के 13 विधायक 5 कैबिनेट मंत्री 2 मुख्य संसदीय सचिव और एक विधानसभा उपाध्यक्ष होने के वाबजूद उन्हें 90,548 वोटों से जीत मिली। यह केवल तभी संभव हो पाया जब यहाँ से सभी कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत कर उन्हें विजय दिलाने में कोई कसर नही छोड़ी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया की उनपर उन्होंने दूसरी बार अपना विस्वास जताया।
इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप, वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोसाईं, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू, अनूप शर्मा, चमन कश्यप, भूपेन्द्र ठाकुर, सुरेन्द्र चौहान समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।