



हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड मे नियुक्ति के लिए राजेश्वरी शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का किया धन्यवाद
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहां
प्रदेश महिला कॉंग्रेस की सचिव राजेश्वरी शर्मा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से शिमला मे मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड मे उनकी नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने भारी बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा की तथा माननीय मुख्यमंत्री और सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे तुरन्त पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने और हालात को जल्दी से जल्दी दुरुस्त करने के लिए किये गये प्रयासों की प्रशंसा की। राजेश्वरी शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को आश्वासन दिया कि इस आपदा की स्थित मे पुरी पच्छाद कांग्रेस आपके साथ खड़ी है।
बता दें कि राजेश्वरी शर्मा नार्दन रेलवे,प्रदेश टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी ,शिक्षा एवं संस्कृति सलाहकार बोर्ड ,प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड व जवाहर नवोदय विद्यालय मैनेजिंग कमेटी आदि प्रदेश स्तर की कई कमेटीयों मे काम कर चुकी है।