July 27, 2024 10:54 am

Advertisements

रणधीर सिंह पंवार ( पिंटू ) पच्छाद ब्लोक कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

पच्छाद ब्लोक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान ने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण दिया था इस्तीफा

प्रदेश संगठन महासचिव रजनीश कीमटा ने की नियुक्ति पत्र की अधिसूचना जारी

प्रदेश सरकार के 1 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले समारोह से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के तीन ब्लोकों में नियुक्त किये अध्यक्ष

समाचार दृष्टि ब्यूरो/पच्छाद

पच्छाद ब्लोक कांग्रेस में अधक्ष रहे जयप्रकाश चौहान की तबियत ख़राब रहने के कारण उनके द्वारा दिए गये अध्यक्ष पद के इस्तीफे के बाद यह अटकलें चल रही थी की अब पच्छाद ब्लोक कांग्रेस का नया सरदार कौन होगा। इन अटकलों पर प्रदेश सरकार के 1 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले समारोह से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के तीन ब्लोक जिसमे निर्वाचन क्षेत्र 10-देहरा जिला कांगड़ा, 26-करसोग जिला मंडी तथा 55- पच्छाद जिला सिरमौर में ब्लोक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्वीकृती प्रदान की।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के तीन ब्लोक जिसमे निर्वाचन क्षेत्र 10-देहरा जिला कांगड़ा में विनय कुमार चौधरी, 26-करसोग जिला मंडी में हरिओम शर्मा तथा 55-पच्छाद जिला सिरमौर में रणधीर सिंह पंवार (पिंटू) को ब्लोक अध्यक्ष नियुत किया।

आपको बता दें की रणधीर सिंह पंवार (पिंटू) 1994 से ही कांग्रेस के सिपाही बन गये थे। वर्ष 1994 में सोलन डिग्री कॉलेज में NSUI छात्र संगठन में जिला समन्वयक रहे वहीँ इन्होने NSUI छात्र संगठन में प्रदेश महासचिव का भी दावित्व निभाया। यह कांग्रेस में एक कर्मठ कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य करते रहे और करीब 6 साल तक जिला सिरमौर जिला यूथ कांग्रेस में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। इनका सफ़र निरंतर चलता रहा और वर्तमान में राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन में जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं। रणधीर सिंह पंवार (पिंटू) वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

रणधीर सिंह पंवार (पिंटू) ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश संगठन महासचिव रजनीश कीमटा, केबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा जिला अध्यक्ष आनंद परमार का धन्यवाद और आभार प्रकट किया है। इन्होने कहा की उन्हें जो जिम्मेवारी पार्टी ने सोंपी है उसका वह एक सिपाही की तरह हर प्रकार से निर्वहन करने का पूरा प्रयास करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!