
तहसीलदार बोले—जनता से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निपटारा रहेगा प्राथमिकता
समाचार दृष्टि ब्यूरो /सराहां, (सिरमौर )
तहसील पच्छाद के मुख्यालय सराहां में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जगपाल सिंह ने तहसीलदार पच्छाद के रूप में पदभार संभाल लिया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में तहसीलदार जगपाल सिंह ने कहा कि आम जनता से जुड़े राजस्व कार्यों का समयबद्ध निपटारा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रमाण पत्र, इंतकाल, जमाबंदी सहित अन्य राजस्व कार्यों को शीघ्र निपटाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी प्रशासन की प्राथमिकताओं में रहेगा।
गौरतलब है कि मृदुभाषी एवं कार्यकुशल प्रशासक के रूप में पहचान रखने वाले जगपाल सिंह इससे पूर्व इसी कार्यालय में नायब तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। पच्छाद क्षेत्र में पूर्व कार्यानुभव होने के चलते माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।




