Political:नितिन नबीन भारतीय राजनीति के उभरते युवा नेतृत्व, भाजपा को नई ऊर्जा देंगे : सुरेश कश्यप

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में बधाई देते हुए सांसद सुरेश कश्यप
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में बधाई देते हुए सांसद सुरेश कश्यप
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

संगठनात्मक कौशल और प्रशासनिक अनुभव का अद्भुत संगम हैं नितिन नबीन

समाचार दृष्टि ब्यूरो / शिमला

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन वर्तमान भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली और ऊर्जावान युवा चेहरों में से एक हैं।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 2026 को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना नितिन नबीन के राजनीतिक जीवन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि मात्र 45 वर्ष की आयु में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक परिपक्वता और नेतृत्व कौशल का प्रमाण है। दिसंबर 2025 में उन्हें जेपी नड्डा के साथ पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में प्रभारी के रूप में उनकी भूमिका भाजपा की बड़ी चुनावी सफलताओं में निर्णायक रही। इससे पहले वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूती दे चुके हैं।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन का विधायी और प्रशासनिक रिकॉर्ड भी अत्यंत प्रभावशाली रहा है। वे पटना की बांकीपुर सीट से वर्ष 2006 से 2025 तक लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। बिहार सरकार में उन्होंने सड़क निर्माण मंत्री, नगर विकास एवं आवास मंत्री तथा विधि मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व निभाते हुए बुनियादी ढांचे, शहरी सुधार और कानूनी प्रक्रियाओं में उल्लेखनीय कार्य किया।

उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क के विस्तार, शहरी आवास परियोजनाओं में आधुनिक तकनीक के उपयोग, पत्रकारों के लिए पेंशन और आशा व ममता कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते में वृद्धि जैसे जनकल्याणकारी निर्णय नितिन नबीन की संवेदनशील और दूरदर्शी कार्यशैली को दर्शाते हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की उनकी क्षमता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा की ताकत को और सुदृढ़ करेगा।

सुरेश कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें –
Himachal:मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 250 करोड़ से बनेगा मनाली रिवर फ्रंट: मुख्यमंत्री
Himachal:मुख्यमंत्री ने मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!