
शिमला में आयोजित ‘राज्यपाल राज्य पुरस्कार’ कार्यक्रम में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों सहित प्रधानाचार्य और स्काउट-गाइड प्रभारियों ने शिरकत
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां (सिरमौर)
शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में सिरमौर जिले के सराहां स्थित शंकर विद्या निकेतन पब्लिक हाई स्कूल ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों, प्रधानाचार्य और स्काउट-गाइड प्रभारियों को प्रतिष्ठित ‘राज्यपाल राज्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने कर-कमलों से विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रागिनी भटनागर, स्काउट इंचार्ज संजय शर्मा और गाइड लीडर सविता शर्मा को इस सम्मान से नवाजा। उनके साथ ही विद्यालय के पांच होनहार विद्यार्थियों रिया शर्मा, सानिध्य भारद्वाज, रोहन तोमर, रिदम भंडारी और दिव्यांश भंडारी को भी राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया।
सिरमौर का एकमात्र विद्यालय जिसने रचा इतिहास
यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है कि शंकर विद्या निकेतन सराहां, सिरमौर का एकमात्र विद्यालय बन गया है जिसने स्काउट एंड गाइड में राज्यपाल राज्य पुरस्कार प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है।
विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस उपलब्धि का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि राज्यपाल राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले इन विद्यार्थियों को भविष्य में सरकारी नौकरियों के हर क्षेत्र में सीधा 5 प्रतिशत का लाभ प्राप्त होगा, जो उनके करियर के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा।
क्षेत्र में खुशी की लहर
इस शानदार सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष महेन्द्र पाल नेहरू, सलाहकार सुनंदा आर्या, स्वास्थ्य शिक्षक अनन्या पाठक, संजना शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विद्यालय की टीम भावना और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।




