



ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित 2,21,111/-(दो लाख,इक्कीस हजार, एक सौ ग्यारह रूपए)की राशि चेक के माध्यम से मुख्यमंत्री को अंशदान के रूप में की भेंट
समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद का, एक प्रतिनिधिमंडल, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयालप्यारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू से शिमला स्थित उनके आवास पर मिला। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित मु.2,21,111/(दो लाख,इक्कीस हजार, एक सौ ग्यारह रूपए)की राशि चेक के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू को अंशदान के रूप में भेंट की।
ब्लॉक कांग्रेस ने इस आपदा की कठिन घड़ी में हिमाचल सरकार ने जो सफल प्रबंधन किया है उसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई व साधुवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को यह आश्वासन दिया कि इस कठिन घड़ी में हम आपके साथ खड़े हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि हम मिलकर राहत कोष के लिए और भी अंशदान करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे अब हिमाचल प्रदेश पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण मेहता, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष जसपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष अमन ठाकुर, महामंत्री संजीव तोमर, विजय शर्मा, हेमन्त अत्री, जोन अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, अनिल पुंडीर, वरिष्ठ नेता मुन्नी लाल पंवर, प्रधान अरुणा शर्मा, अरुण ठाकुर, केशव ठाकुर आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।