![Voice Reader](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
कहा अभी तक पूरे विश्व मे 18 करोड़ के लगभग भाजपा के सक्रिय सदस्य पंजीकृत
हिमाचल में चारों सीटें जीतेगी भाजपा, इस बार 400 का आंकड़ा पार कर मोदी तीसरी बार बनेंगे देश प्रधानमंत्री
पच्छाद भाजपा ने मनाया भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस
समाचार दृष्टि ब्यूरो /सराहाँ
भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सराहां में पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हिमाचल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा व शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा की 45 वर्ष पूर्व 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। यह पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है जिसमे अभी तक पूरे विश्व मे 18 करोड़ के लगभग सक्रिय सदस्य पंजीकृत हैं। आज देश मे सबसे ज्यादा राज्यों में बीजेपी की सरकार है व देश की पार्लियामेंट में भी सबसे ज्यादा एमपी है।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बीजेपी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहित सभी महापुरुषों द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने की शपथ ली।इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहाँ में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में बाइक रैल्ली निकाली।
लोकसभा चुनाव में भाजपा रिकार्डतोड़ मतों से जीत हासिल करे इसके लिए सराहाँ कुश्ती ग्राउंड स्तिथ जंज घर में पच्छाद विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को हिमाचल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने चुनावी रणनीति के टिप्स दिए।
इस अवसर पर विधायक पच्छाद रीना कश्यप ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए बोखलाहट में महिलाओं का सम्मान तक करना भूल गयी है। उन्होंने कहा कि मंडी में लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत के बारे में कांग्रेस क्या कुछ नही कह रही। मंडी की स्थायी निवासी होने के वाबजूद भी उन्हें बाहरी और पैराशूट से आई प्रत्याशी बताया जा रहा है।
अपने सम्बोदन में वर्तमान सांसद व प्रत्याशी शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने कहा की आज भारत की पहचान दुसरे देशों में बनी है जिसका श्रेय हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। उन्होंने कहा की पिछले 10 सालों में भारत में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिस राम मंदिर को बनाए जाने के लिए इतना समय लग गया उसे मोदी ने अपने कार्यकाल में मंदिर भी बनाया और आज उस मंदिर में राम लल्ला भी विराजमान हो गये हैं।
उन्होंने कहा की हिमाचल की कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए 10 गारंटियो का सहारा लिया जो अभी तक पूरी हुई हैं वहीँ अब केंद्र की कांग्रेस भी 25 गारंटियों का पिटारा लेकर लोगों को बरगलाने में लगी हुई है। कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गारंटियां नही अपितु देश के आम जन मानस के लिए कल्याणकारी नीतियाँ बनाकर कार्य कर रही है जिसे बताने की आवश्यकता नही है। मोदी सरकार ने सैनिकों के लिए वन रेंक वन पेंशन, किसान सम्मान योजना, महिलायों के लिए गृहणी योजना, महिलाओं को चुनाव में 33% का आरक्षण, धारा 370 को हटाया तथा 3 तलाक ख़त्म किया गया है इसके अलावा कई कल्याणकारी योजनाये मोदी सरकार द्वारा चलायी गयी हैं जिसका जिक्र करने लगे कई घटें बिट जायेंगे।
कश्यप ने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ है और उन्होंने जो आज का भारत निर्माण करने में पूरी ताकत जोंक डी है उससे वह फिर लोकसभा चुनाव में 400 पार कर तीसरी बार देश का नेत्रित्व करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सर्कार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तन पहुंचाने के लिए प्रेरित किया और इस बार पिछले मार्जन से ज्यादा मार्जन पर मोदी जी को मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष पच्छाद नरेंद्र गोसाईं, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू,डेजी ठाकुर, सोहन लाल नागवान, कमल नागवान, अनूप शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मोजूद रहे।