March 28, 2024 3:46 pm

Advertisements

Big breaking : भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे हिमाचल कांग्रेस नेताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

हिमाचल कांग्रेस के 10 नेता भी हुए घायल
भीषण सड़क हादसे में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सूत्र

राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान गए हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारियों की बस हादसे का शिकार हो गई है।

विस्वस्त सूत्रों के अनुसार बस व पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में हिमाचल कांग्रेस के 10 पदाधिकारी भी घायल हुए हैं।

बता दें कि यह घटना राजस्थान के दौसा जिला में उस समय हुई जब दो अलग अलग बसों में सवार हिमाचल कांग्रेस के विधायक व पदाधिकारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वापिस दिल्ली लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि एक बस में हिमाचल कांग्रेस के विधायक तो दूसरी बस में हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारी सवार थे। इसी दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों की बस दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के माल आवास के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गई।

बस व पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

आमने सामने हुई इस टक्कर में कई कांग्रेस पदाधिकारी भी घायल हो गए हैं। करीब 10 कांग्रेस पदाधिकारियों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से एक पदाधिरकारी की स्थिति गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी दौसा जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। कांग्रेस पदाधिकारी लाहौल स्पीति जिला के बताए जा रहे हैं।

इधर बस और पिकअप में हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

देश में अगली सरकार किसकी
  • Add your answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates