सुविधा संस्था हल्द्वानी उत्तराखण्ड एवं एसबीआई फाउण्डेशन के सहयोग से किया चाण्डोग गांव में महिला सशक्तिकरण के बारे में दी गई जानकारी
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहां
सुविधा संस्था हल्द्वानी उत्तराखण्ड एवं एसबीआई फाउण्डेशन के सहयोग से उन्नति परियोजना के तहत सिरमोर जिले के पच्छाद विकास खण्ड के चयनित पंचायतों में महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज सादनाघाट पंचायत के चाण्डोग गांव में जागरूकता कार्यशाला का आयोजना किया गया जिसमे महिलाओं की अधिक संख्या में भागीदारी रही।
जानकारी देते हुए संस्था के आर्यन जिंदल ने बताया कि जागरूकता कार्यशाला के मुख्य विषय- वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण, लैगिक समानता, कानूनन अधिकार विषयों पर सम्बन्धित विभागों द्वारा जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैक नैना टिक्कर शाखा प्रवन्धक, स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट कु०दिपिका एनआरएलएम से विकासखण्ड समन्वयक मेघा गोयल, आगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सुविधा संस्था के कार्यकर्ता प्रबल सिंह नेगी उपस्थित रहे।