Advertisements

चूड़धार यात्रा में फंसी भारतीय मूल की अमेरिकन महिलाएं रेस्क्यू ,चीता हेलीकॉप्टर से भेजा चंडीगढ़

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

रेस्क्यू दल ने लगभग 15 कि मी पैदल चल कर इन महिलाओं को किया रेस्क्यू

रेस्क्यू दल प्राथमिक उपचार के लिए पूरी रात वही डटा रहा महिलाओं के साथ

चूड़धार चोटी की यात्रा पर पैदल ट्रेकिंग पर निकली तीसरी नामक स्थान पर एक महिला की तबीयत खराब होने पर शनिवार तड़के कर लिया गया रेस्क्यू

समाचार दृष्टि ब्यूरो/राजगढ़

Himachal Pradesh-हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की सबसे ऊँची चूड़धार चोटी की पैदल ट्रेक यात्रा के दौरान जंगल में फंसी भारतीय मूल की दो अमेरिकी महिलाओं को शनिवार तड़के रेस्क्यू कर लिया गया है। दोनो महिलाओं को वायु सैना के चीता हैलिकॉप्टर द्वारा वहां से रेस्क्यू करके चंडीगढ़ भेजा गया। हिमाचल के सिरमौर प्रशासन की दखल पर एसडीआरएफ, पुलिस व मेडिकल टीम की मदद से भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर से विदेशी महिलाओं को घाटी के तीसरी नामक स्थान से रेस्क्यू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों महिलाए चुड़धार के लिए पैदल ट्रेकिंग पर निकली और तीसरी नामक स्थान पर एक महिला की तबीयत खराब हो गई। ज्यादा तबियत ख़राब होते देख साथी महिला ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। सुचना मिलते ही संगडाह प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए नौहराधार से पुलिस प्रशासन व एस डी आर एफ तथा स्वास्थ्य विभाग का एक संयुक्त दल इनको रेस्क्यू करने के लिए भेजा गया। इसी बीच उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने अमेरिकी दूतावास को भी सूचित कर दिया है।

इस दल ने लगभग 15 कि मी पैदल चल कर इन महिलाओं को रेस्क्यू किया। वहां महिला की तबीयत अधिक खराब होने की वजह से पैदल रैस्क्यू करना कठिन था। रेस्क्यू दल द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को दी गई। जिला प्रशासन सिरमौर ने इसके लिए हैलिकॉप्टर की व्यवस्था करने के लिए प्रयास किया मगर तब तक अंधेरा हो चुका था जिसके कारण हैलिकॉप्टर की उड़ान संभव नहीं थी।

बता दें की रेस्क्यू दल पूरी रात महिलाओं के साथ वही डटा रहा और आज सुबह जैसे ही उजाला हुआ हैलिकॉप्टर की उड़ान संभव हो पाई। इन दौनो महिलाओं को वायु सैना के चीता हैलिकॉप्टर द्वारा वहां से रेस्क्यू करके चंडीगढ़ भेजा गया। जहां बीमार महिला का ईलाज आरंभ हो गया है । यह महिलाए भारतीय मूल की है और वर्तमान में अमेरिका में रह रही है।

महिलाओं की लिफ्ट करने के बाद हेलीकॉप्टर ने सीधे ही चंडीगढ़ की उड़ान भरी। ये महिलाएं रात भर घने जंगल में ही फंसी हुई थी। जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल की यह महिलाएं अमेरिका की सिटीजन है। पुलिस के मुताबिक रिचा अभय व सोनिया रत्न शुक्रवार को यात्रा पर निकली थी। यात्रा शुरू करने से पहले ही एक महिला सोनिया रत्न को स्पाइनल इंजरी थी जिसकी सर्जरी भी हुई थी। चढ़ाई के दौरान महिला की तबीयत खराब हुई। इसके बाद वो तीसरी के समीप जंगल में फंस गई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नौहराधार पुलिस चौकी को महिलाओं के फंसने की सूचना मिली थी।

संगड़ाह के एसडीएम सुनील कैथ, डीएसपी मुकेश कुमार व तहसीलदार भी बेस कैंप तक पहुंचे थे। शुक्रवार शाम को अंधेरा होने की वजह से महिलाओं को एयरलिफ्ट नहीं किया गया, लिहाजा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वायुसेवा के हेलीकॉप्टर चिता के माध्यम से महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेज दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रेस्क्यू के बाद महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेजा गया। उपचार को लेकर तमाम इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा पर जाने से पहले प्रशासन को सुचना दी जाए। वहीं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा के लिए केवल मुख्य रास्ते पर ही सफर करें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!