Advertisements

Himachal:सिरमौर के ददाहू पुल का निर्माण इसी सरकार के कार्यकाल में होगा पूरा: मुकेश अग्निहोत्री

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते
रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

सिरमौर को जल्द मिलेंगी नई डीजल बसें, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी

रेणुका मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ददाहू पुल का निर्माण इसी सरकार के कार्यकाल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार की विरासत से जुड़े इस महत्वपूर्ण पुल का जल्द निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जल्द नई डीजल बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उन्होंने सिरमौर जिले के सशक्त राजनीतिक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जिले को प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और नाहन के विधायक अजय सोलंकी के रूप में मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने इन नेताओं को संभालकर रखें, क्योंकि यह जिले की बड़ी राजनीतिक पूंजी हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रेणुका बांध परियोजना का काम आगे बढ़ रहा है और अब क्षेत्र में टनल का निर्माण भी नजर आने लगा है। इस परियोजना को धरातल पर लाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने निरंतर संघर्ष किया है। ददाहू पुल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस पुल पर डॉ. वाई.एस. परमार का नाम अंकित है, जो प्रदेश की ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने उपायुक्त को पुल पर लगी पट्टिका को बेहतर ढंग से संरक्षित और व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विधायक विनय कुमार को आश्वस्त किया कि पुल के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी और इसी सरकार के कार्यकाल में इसका निर्माण पूरा किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर जिले को अब तक 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों की नई खेप आने पर जिले में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। नाहन और पांवटा साहिब जैसे क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसें बेहतर विकल्प साबित होंगी। वहीं, रेणुका जी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और जरूरतों को देखते हुए यहां डीजल बसों की आवश्यकता है। निगम नई डीजल बसें खरीदने जा रहा है, जब बसें आ जाएंगी तो इस क्षेत्र को अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि विधायक अजय सोलंकी सहित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और परिवहन सुविधाओं से जुड़े विषय उठाए हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धताओं का उल्लेख करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया है और अपने वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 6,000 ऐसे बच्चे हैं, जिनके माता-पिता नहीं हैं। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत प्रदेश सरकार इन बच्चों की अभिभावक बनी है। सरकार ने उनकी शिक्षा से लेकर विवाह तक का खर्च उठाने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य मिल सके।

इस अवसर पर विधायक श्री रेणुकाजी एवं श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों और समस्याओं को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने की बात कही। उन्होंने मेले का शुभारम्भ करने के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मुख्यातिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और मेले के आयोजन तथा विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

ये भी पढ़ें-
Himachal:आस्था और परंपरा के संगम के साथ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आगाज, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारम्भ
Himachal: धमकी देकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार नकद और शराब की दो महंगी बोतलें बरामद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!