Advertisements

Himachal:सराहां में रोजगार का सुनहरा अवसर, मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पदों पर भर्ती

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

साक्षात्कार
साक्षात्कार
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

17 सितंबर को उप-रोजगार कार्यालय सराहां में होगा साक्षात्कार, 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां

जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा मार्केटिंग मैनेजमेंट के लिए मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 सितंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से उप-रोजगार कार्यालय, सराहां में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएशन अथवा आईटीआई रखी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 94636-34843 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सराहां बाजार में पागल कुत्ते का आतंक, दो दिन में 12 लोगों को काटा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!