Advertisements

Himachal:She Haat सराहां में अंतरपीढ़ी संवाद कार्यक्रम ( Inter Generation Bonding ) आयोजित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शी हाट सराहां में अंतरपीढ़ी संवाद एवं सौहार्द कार्यक्रम
शी हाट सराहां में अंतरपीढ़ी संवाद एवं सौहार्द कार्यक्रम
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के बीच संवाद, सम्मान एवं आपसी समझ को बढ़ावा देना

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां,

कल्याण विभाग सराहां द्वारा एकता ऑर्गेनाइजेशन डे-केयर सेंटर सराहां के सहयोग से मंगलवार को शी हाट सराहां में अंतरपीढ़ी संवाद एवं सौहार्द कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीसी चेयरमैन प्रकाश भाटिया, विशिष्ट अतिथि कैप्टन लाल सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी सरला, बाग पशोग के प्रधान रजनीश शर्मा, एकता ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन देव शर्मा तथा डे-केयर सेंटर सराहां के कमल धीमान सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने युवाओं के साथ अपने जीवन के अनुभव एवं महत्वपूर्ण विचार साझा किए। बड़ी संख्या में युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

तहसील कल्याण अधिकारी सरला ने उपस्थित लोगों को वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र वर्गों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के बीच संवाद, सम्मान एवं आपसी समझ को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन के बाद शी हाट के कर्मचारियों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक हिमाचली भोजन का सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया।

ये भी पढ़ें-
Sports: इंडो-नेपाल हैंडबाल सीरीज में हिमाचल के तीन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!