
वाइस आफ मिडिया द्वारा पिंजौर के होटल वाईट कैसल में हिमाचल व हरियाणा के राज्य स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह में हरियाणा से राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया सम्मान
समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन
प्रैस क्लब राजगढ़ के सचिव गोपाल दत शर्मा को शान ए हिमाचल राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया है यह सम्मान पिंजौर के होटल वाईट कैसल में हिमाचल व हरियाणा के राज्य स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह में हरियाणा से राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
वाईस आफ मिडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने यह जानकारी देते हुऐ बताया कि गोपाल दत शर्मा वर्ष जून 2000 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं और इस समय प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक व सौशल मिडिया के अनेक संस्थानो को खबरों का संप्रेषण कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले भी गोपाल दत शर्मा को भारत गौरव, व हिमाचल गौरव, सिरमौर श्री जैसें अनेक सम्मान मिल चुके हैं । वाइस आफ मिडिया द्वारा गोपाल दत शर्मा को यह सम्मान लगातार लगभग 27 वर्षों तक मिडिया के माध्यम से आम जनता की समस्यायों को उठाने व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया है।
ये भी पढ़ें-
Himachal: साकारात्मक सोच को अपनाएं और नशे को हमेशा नो कहे-उपायुक्त
Himachal:-वॉइस ऑफ मीडिया का वार्षिक पत्रकार सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 25 जुलाई को पिंजौर में




