Advertisements

Himachal:भाजपा मंडल पच्छाद ने जीत की ख़ुशी में सराहाँ में किया विशेष बैठक का आयोजन

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नव नियुक्त भाजपा समर्थित जिलापरिषद व बीडीसी सदस्य
नव नियुक्त भाजपा समर्थित जिलापरिषद व बीडीसी सदस्य
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

सराहाँ में आयोजित सम्मान समारोह में बीजेपी समर्थित जिला परिषद व बीडीसी सदस्यों को विधायक रीना कश्यप ने किया सम्मानित

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )

पंचायत चुनाव परिणामों के बाद पच्छाद भाजपा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहाँ भाजपा ने रिकार्ड जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया है। भाजपा ने पच्छाद की दोनों जिलापरिषद अपने नाम की हैं वहीँ बीडीसी में 15 सीटों में से 10 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत कर आये हैं।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इसी रिकार्ड जीत की ख़ुशी में आज पच्छाद मुख्यालय सराहाँ में लोक निर्माण गृह में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। विशेषकर नव निर्वाचित भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों के लिए यह बैठक विधायक रीना कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी नव निर्वाचित सदस्यों को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक रीना कश्यप ने कहा कि सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में लोंगों के लिए काम करें और जहाँ उन्हें हमारी जरूरत हो पूरा शीर्ष नेतृत्व उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि आप किसी के भी बहकावे में न आयें क्योंकि यहाँ कांग्रेस अपनी बीडीसी बनाने के लिए उन्हें झूठे प्रलोभन दे सकती है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस का इस पंचायत चुनाव में पुरे प्रदेश में सुपडा साफ हो चूका है। सीधे तौर पर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को यह सन्देश भी दे दिया है कि अब उनको और नही ठगा जा सकता है। प्रदेश की जनता अब सत्तारूढ़ पार्टी का बहिष्कार कर चुकी है क्योंकि कांग्रेस ने जो झूठ बोल कर प्रदेश में सत्ता हासिल की थी उसे वह भली भांति समझ चुकी है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा, नव निर्वाचित जिला परिषद बलदेव भंडारी व् लेखराज बाच्छल, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र चौहान तथा पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू ने भी अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें-
Himachal:स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!