SadNews:सराहां गांव के 35 वर्षीय युवक की सराहां तालाब में डूबने से मौ*त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

तालाब किनारे युवक की इस दुखद घटना पर उपस्थित पुलिस व् लोग
तालाब किनारे युवक की इस दुखद घटना पर उपस्थित पुलिस व् लोग
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

मृतक युवक के पिता ने थाना पच्छाद में करवाई थी मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने सराहां तालाब से बरामद किया कमल का श*व

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ

सराहां गांव के 35 वर्षीय युवक की सराहां तालाब में डूबने से मौ*त हो गई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार घटना सुबह साढ़े चार बजे के बाद की बताई जा रही है। आसपड़ोस के लोंगों के अनुसार सुबह तालाब में छलांग की जोर से आवाज आई। जिस पर पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने वहां जाकर देखा तो तालाब में कुछ नहीं दिखा।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
वहीं आज दोपहर में युवक के पिता रमेश गौतम द्वारा युवक कमल गौतम की लापता होने की रिपोर्ट भी थाना पच्छाद में दर्ज की गयी। जिसके बाद पच्छाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिससे युवक की अंतिम फुटेज सुबह करीब 4:33बजे बाजार सड़क से तालाब की सड़क डीएवी स्कुल की और जाते मिली। उसी के आधार पर पुलिस के एक जवान व् स्थानीय युवक गोलू ने तालाब में जाकर तलाश शुरू की।

तलाश के वक्त तेरते हुए मृतक युवक के बाजुओं से पैर लगने के बाद श*व पानी के ऊपर आ गया। श*व को बाहर निकालने पर उसकी पहचान लापता युवक कमल उर्फ़ कान्हा के रूप हुई। पुलिस ने श*व को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सराहाँ सिविल अस्पताल भेज दिया है।

उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक एन एस नेगी ने बताया की सराहाँ बाजार स्तिथ तालाब में युवक का श*व मिला है। युवक की किस कारण या डूबने से मौ*त हुई है पुलिस जाँच में लगी है। वहीँ श*व का कल पोस्टमार्टम किया जायेगा उसके बाद श*व परिजनों को सोंप दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें-
Sirmour:पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा
Himachal:पच्छाद में निगम की बसों की कमी से लोकल रूट हो रहे बाधित,लोगों में भारी रोष

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!