State:भाजपा बताए, प्रदेश को आरडीजी मिलने के पक्ष में हैं या नहीं- मुख्यमंत्री

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सराहाँ में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
सराहाँ में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कलयुगी भाजपा सत्ता पाने के लिए लालयित, भाजपा पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने साधा निशाना

कहा, अदरक पर भी समर्थन मूल्य प्रदान करेगी सरकार

उद्योग मंत्री बोले, सर्वदलीय बैठक में गुटों में बंटी दिखी भाजपा, बिंदल अकेले ही कर गए वॉकआउट

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर )

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के सराहां में जनसभ को संबोधित करते हुआ कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण परिवेश को भली भांति समझती है। हमने पहले दूध के दामों का समर्थन मूल्य बढाया और अब हमारी सरकार जिला सोलन व् सिरमौर में अदरक की अधिक पैदावार को देखते हुए अदरक पर भी समर्थन मूल्य देने जा रही है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उन्होंने भाजपा को ‘कलयुगी’ बताते हुए कहा कि हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की गृह क्षेत्र पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में सीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के किसानों की लंबे समय से चली आ रही अदरक के समर्थन मूल्य की मांग को इस बजट में पूरा करने आसवासन दिया।

मुख्यमंत्री ने 40 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। 3 वर्ष के बाद पहली बार सराहां पहुंचे मुख्यमंत्री का यह भाषण चुनावी भाषण की तरह था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की भाजपा कलयुगी बीजेपी हो गई है, जो कि प्रदेश की सत्ता पाने के लिए हर समय लालयित रहती है। प्रदेश की जनता की उन्हें कोई फिक्र नहीं है।

आरडीजी के मुद्दे पर भी भाजपा कर गई वाकआउट

पिछले कल जब आरडीजी के मुद्दे पर बैठक में सभी दलों को बुलाया गया था। सीपीआईएम, आम आदमी पार्टी व बसपा सभी ने कांग्रेस पार्टी के साथ देने की बात कही। तो भाजपा ने वहां से वाकआउट कर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में भी केंद्र सरकार ने केवल घोषणा की, मगर हिमाचल की आपदा में सहायता नहीं की।

अदरक का समर्थन मूल्य भी निर्धारित होगा

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की सोच थी कि हमारे गांव विकसित हो, उन्हें की तर्ज पर हम भी अपने गांव के किसानों के लिए दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया तथा आने वाले बजट में जिला सिरमौर की मांगों को ध्यान में रखते हुए अदरक का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया जाएगा।

77 साल से मिल रही ग्रांट बंद कर दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरडीजी पिछले 77 सालों से मिल रही थी। पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के समय से यह मिलती आ रही है। पहले इसका नाम स्पेसिफिक स्पेशल ग्रांट हुआ करता था, जो कि कुछ वर्ष पहले बदलकर आरडीजी (रेवेन्यू डेफिशिएंसी ग्रांट) हो गया।

भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार को कमजोर करने में लगी

केंद्र की भाजपा सरकार किसी न किसी तरह प्रदेश कांग्रेस सरकार को कमजोर करने में लगी हुई है। मगर हम प्रदेश की जनता के साथ हर समय खड़े हैं। प्रदेश की जनता के हितों के लिए जो भी करना पड़ेगा, सरकार करेंगे।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी, पूर्व कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रणधीर पंवर सहित अन्य कार्यकर्ता तथा जिला सिरमौर के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-
Political:दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री
Political:प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार – डॉ. राजीव बिंदल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!