
नारग पंचायत के खंघोग ग्रामवासियों ने थाना पच्छाद में करवाई दो पंप चोरी की शिकायत दर्ज, जल आपूर्ति हुई ठप
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ
पच्छाद उपमंडल की नारग पंचायत के खंघोग गांव की स्वजल धारा उठाऊ पेयजल योजना के दो पंप चोर उडा ले गए हैं। पुलिस थाना पच्छाद को दी अपनी शिकायत में ग्रामीण सतेंद्र सिंह, विनोद कुमार, जबर सिंह, दीपेंद्र सिंह, अरुण कुमार, भूपेंद्र सिंह, किशन सिंह व अरविंद ने बताया कि रविवार को जब सत्येंद्र सिंह अपनी जमीन में पंप हाउस की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि पंप हाउस के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। बिजली कि केवल कटी हुई है। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो दोनों पंप चोरी हुए पाए गए। दोनों पंपों में लगे नट बोल्ट भी नहीं थे।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
ग्रामीणों ने बताया कि यह चोरी 4 या 5 दिन पहले हुई होगी। क्योंकि आजकल बारिश के चलते ग्रामीण कम ही पंप चलाने आते हैं। सतेंद्र सिंह ने पंप हाउस से पंप चोरी होने की जानकारी सभी ग्रामीणों को दी। इसके साथ ही अरविंद कुमार पुत्र जयदेव पवार ने भी अपना वाटर पंप लगाया हुआ था। जिसे उसी रात चोरों ने चोरी कर लिया। एक ही रात में तीन पंप चोरी हुए हैं। ग्रामीणों का शक है कि इस क्षेत्र में कोई पंप चोर गिरोह सक्रिय हुआ है। जो की चोरियों को अंजाम दे रहा है। इसके साथ ही मोटरों की तारे भी चोरी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि खंघोग स्वजल धारा उठाऊ पेयजल योजना से गांव के 20 परिवारों को पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी नारग के द्वारा पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाने के लिए शिकायत पत्र दिया है।
उधर जब इस संदर्भ में जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पंप चोरी होने की ग्रामीणों की शिकायत मिली है। जिस पर जांच शुरू कर दी है। बहरहाल बात चाहे जो भी हो परंतु इस चोरी की घटना के बाद जहां क्षेत्र में भय का माहौल है वही पानी की समस्या से भी अब क्षेत्र वासियों को जूझना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें-
Political:केन्द्रीय बजट से हिमाचल को पर्यटन, फार्मा और पर्वतीय कनेक्टिविटी योजनाओं से होगा बड़ा लाभ – भाजपा
Sucess Story:दुग्ध समर्थन मूल्य से पच्छाद के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़




