Political:केन्द्रीय बजट से हिमाचल को पर्यटन, फार्मा और पर्वतीय कनेक्टिविटी योजनाओं से होगा बड़ा लाभ – भाजपा

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा सांसद हिमाचल प्रदेश
भाजपा सांसद हिमाचल प्रदेश
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कहा हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए ईको-फ्रेंडली माउंटेन कॉरिडोर और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं प्रदेश के लिए विशेष सौगात

समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला

केन्द्रीय बजट को एतिहासिक करार देते हुए प्रदेश के भाजपा सांसदों ने कही यह बात –
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट 2026 : सुरेश कश्यप

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ₹12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और टियर-2/3 शहरों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए ईको-फ्रेंडली माउंटेन कॉरिडोर और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं प्रदेश के लिए विशेष सौगात हैं।

युवा आकांक्षाओं और विकसित भारत की सिद्धि का बजट : अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बजट 2026-27 को विकसित भारत और युवा आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने “Reform Over Rhetoric” के सिद्धांत के तहत आर्थिक विकास, जन आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका विकास के तीन कर्तव्यों को स्पष्ट किया है।
उन्होंने बजट में खेलो इंडिया मिशन, AVGC लैब्स, स्किल और रोजगार के प्रावधानों को युवाओं के भविष्य के लिए क्रांतिकारी कदम बताया।

हिमाचल को विकास, स्वास्थ्य और रोजगार का मजबूत बजट : डॉ. राजीव भारद्वाज

भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय बजट 2026-27 को हिमाचल प्रदेश के लिए विकास और अवसरों का बजट बताया। उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड केयर वर्कफोर्स योजना, मेडिकल टूरिज्म हब और आयुष सेक्टर को मजबूती देने वाले फैसले हिमाचल जैसे राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार और प्रदेश को स्वास्थ्य पर्यटन में नई पहचान देगा।

आत्मनिर्भर भारत और MSME सशक्तिकरण का बजट : हर्ष महाजन

भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने वाला बजट है। MSME ग्रोथ फंड, TREDS प्लेटफॉर्म और टियर-2/3 शहरों में उद्यमिता समर्थन से हिमाचल के छोटे उद्योगों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

युवा शक्ति, क्रिएटिव इकोनॉमी और नए भारत का बजट : कंगना रनौत

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने केंद्रीय बजट 2026-27 को युवाओं के सपनों और नए भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी का बजट बताया। उन्होंने कहा कि 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC लैब्स, डिजाइन स्कूल और डिजिटल करियर के अवसर देश को ग्लोबल क्रिएटिव हब बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा भी इस नई अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

महिला सशक्तिकरण और सबका विकास का बजट : इंदु गोस्वामी

शिमला: भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी ने बजट 2026-27 को महिलाओं के सशक्तिकरण और समावेशी विकास का बजट बताया। उन्होंने कहा कि SHE-Marts योजना, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और शिक्षा-रोजगार को जोड़ने वाले कदम महिलाओं को नई ताकत देंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट महिला उद्यमिता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगा।

भारत की आर्थिक मजबूती और हिमाचल के लिए विशेष अवसरों का बजट : डॉ. सिकंदर कुमार

सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बजट 2026-27 को भारत की आर्थिक संप्रभुता, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि Biopharma SHAKTI, Semiconductor Mission 2.0 और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश भारत को भविष्य की अर्थव्यवस्था बनाएंगे।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि हिमाचल को पर्यटन, फार्मा और पर्वतीय कनेक्टिविटी योजनाओं से बड़ा लाभ होगा।

ये भी पढ़ें –
Sucess Story:दुग्ध समर्थन मूल्य से पच्छाद के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
Himachal:व्यवस्था परिवर्तन के तहत ग्रामीण अधोसंरचना को किया जा रहा सुदृढ़: मुख्यमंत्री

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!