Accident:पुरूवाला में यमुना कंस्ट्रक्शन के पास दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Accident
Accident
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

महिला को टक्कर मारने के बाद खेत में गिरा बाइक सवार , तोड़ा दम

समाचार दृष्टि ब्यूरो / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पुरूवाला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला यमुना कंस्ट्रक्शन के पास हुए हादसे से जुड़ा है, जिसमें एक महिला को टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल चालक खेत में जा गिरा और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
पुलिस के अनुसार यह केस अजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव किशन कोट, डाकघर राजबन, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के बयान पर दर्ज किया गया। बयान में बताया गया कि जब वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यमुना कंस्ट्रक्शन के पास एक महिला को घायल अवस्था में देखा। मौके पर मौजूद लोगों से पता चला कि काले रंग की हीरो सप्लेंडर मोटरसाइकिल ने महिला को टक्कर मार दी थी।

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे खेत में गिर गया। चालक की पहचान संगत सिंह (35) पुत्र राम दास, निवासी हरिपुर टोहाना, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई। परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुरुवाला पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-
Inerview:रोजगार कार्यालय नाहन में 14 जनवरी को कैम्पस इंटरव्यू
Accident:जिला मंडी में सोमवार की सुबह निजी बस खाई में गिरी, एक बुजुर्ग महिला की मौ*त

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!