Advertisements

Himachal:पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एचपीयूजे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट करते
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट करते
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की सुरक्षा, मानदेय, पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान किया आकर्षित

समाचार दृष्टि ब्यूरो / शिमला

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश भर के पत्रकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की सुरक्षा, मानदेय, पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आने वाले समय में यूनियन के विस्तृत प्रतिनिधिमंडल को भी भेंट के लिए समय प्रदान किया जाए, ताकि पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

Himachal:मुख्यमंत्री ने लम्बित तक़सीम मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सप्ताह में तीन दिन सुनवाई करने के दिए निर्देश

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!