Advertisements

सुरेश वर्मा बने भाजपा मंडल राजगढ़ के अध्यक्ष

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

उप तहसील पझोता के दूर दराज क्षेत्र के देवठी मंझगांव निवासी है सुरेश वर्मा

समाचार दृष्टि ब्यूरो /सराहाँ

काफी लंबे इंतजार के बाद आखिर पहली बार भाजपा के मंडल बने राजगढ़ को पहला अध्यक्ष मिल ही गया है। उपमंडल राजगढ़ की उप तहसील पझोता के दूर दराज रासुमांदर क्षेत्र के देवठी मझगांव निवासी सुरेश वर्मा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके लिए आज यहाँ एक विशेष बैठक का आयोजन विधायक रीना कश्यप की अध्यक्षता हुआ। इस बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद को चुना गया जिसकी घोषणा राजगढ़ चुनाव के प्रभारी रत्तनपाल द्वारा की गई।

सुरेश वर्मा के समर्थकों ने उनका मालाएं पहनाकर व ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। विदित रहे कि पहली बार बनाएं गए भाजपा मंडल राजगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए पहले 16 नाम आए थे, जिसमें से तीन नामों का पैनल बनाया गया था। उसमें राजपाल ठाकुर, अरुण चौहान व रूपेंद्र ठाकुर शामिल थे। तीनों को दरकिनार करके एक नए चेहरे को यह जिम्मा सौंपा गया।

बता दें कि सुरेश वर्मा 1990 में पहली बार भाजपा के सदस्य बने और काफी समय तक इनके पास बूथ पालक के अध्यक्ष का दायित्व रहा। उसके बाद सुरेश वर्मा भाजपा मंडल पच्छाद में उपाध्यक्ष के पद पर रहे। और उसके बाद उनके पास जिला सिरमौर भाजपा के एसटी सेल के उपाध्यक्ष का दायित्व भी रहा।

इस अवसर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि वे अध्यक्ष पद का दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करेगे और सभी को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करेगे। उन्होंने उन्हे अध्यक्ष पद का दायित्व देने के लिए प्रदेश हाई कमान व जिला हाईकमान तथा सांसद सुरेश कश्यप व विधायक रीना कश्यप का धन्यवाद किया।

वर्मा के अध्यक्ष बनने पर यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिरमौरी नाटी डाली। इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप, कृषि एवं विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, बीडीसी राजगढ़ अध्यक्ष सरोज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!