



कहा कि मिशन रिपीट के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार
प्रदेश का हर कार्यकर्ता इस सोच के साथ आगे बढ़ रहा है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लानी है ।
समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन
हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे बड़ी पार्टी है। यही वजह है कि आज कार्यकर्ताओं का मनोबल उन्हें खुद मिशन रिपीट की ओर अग्रसर कर रहा है। यह बात प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन के द्वारा नाहन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही बता दें कि संजय टंडन नाहन भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे थे। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता व मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आप में एक संगठन है यही नही हमारा हर कार्यकर्ता अपने साथ सैकड़ों लोगों को जोड़ कर आगे चलता है। टंडन ने कहा कि 4 राज्यों में मिशन रिपीट ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और वही इसी मनोबल के साथ हमारा हर कार्यकर्ता किए गए विकास कार्यों के मुद्दे पर मिशन रिपीट की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि इन्हीं हौसलों के दम पर आज प्रदेश का हर कार्यकर्ता यह सोच कर आगे बढ़ रहा है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लानी है। बाय इलेक्शन की हार पर जवाब देते हुए टंडन ने कहा कि हर स्पर्धा के बाद स्थिति बदलती है। उन्होंने कहा कि बाय इलेक्शन की हार के बाद संगठन व सरकार में जहां भी जो कमियां पाई गई उन्हें पूरी तरह से दुरुस्कत कर लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब स्थितियां बदली हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता ने पूरा भरोसा दिया है।
इस संगठनात्मक बैठक में नाहन भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के अलावा जिला परिषद, बीडीसी नगर परिषद सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया तो वही संगठन सह प्रभारी के द्वारा तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कार्यों पर संतुष्टि भी जाहिर की है।
प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कांग्रेस पर भी अपना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां ज्यादा अध्यक्ष बनते हैं तो उनमें अध्यक्षता कम विभाजन ज्यादा नजर आता है। वही प्रताप ठाकुर ने भाजपा मंडल की ओर से भरोसा जताते हुए कहा कि नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के द्वारा क्षेत्र में करवाए गए अभूतपूर्व विकास के दम पर निश्चित ही नाहन में मिशन रिपीट होकर रहेगा। इस मौके पर नाहन भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चौहान, सैनवाला पंचायत प्रधान संदीपक, तपेंद्र, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नाहन भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी धीरज गर्ग सहित तमाम मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।